Home » Latest News » लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया एक तेंदुआ

लखीमपुर खीरी में पकड़ा गया एक तेंदुआ

Facebook
Twitter
WhatsApp



लखीमपुर खीरी जिले के दुधवा बफर ज़ोन के नॉर्थ निघासन फॉरेस्ट रेंज के रननगर गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक तेंदुआ पकड़ा गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
क्षेत्रीय वन अधिकारी भूपेंद्र सिंह ने तेंदुए के पकड़े जाने की पुष्टि की।

उन्होंने कहा कि तेंदुए की तस्वीरें और पैरों के निशान नौ अक्टूबर को मिले निशान से मेल खाते हैं। उन्होंने कहा कि पकड़ा गया तेंदुआ नर है जिसकी उम्र छह से सात साल के बीच होने का अनुमान है।
सिंह ने कहा कि पकड़े गए तेंदुए को मेडिकल जांच के लिए रेंज हेडक्वार्टर लाया गया है।

मेडिकल जांच के बाद उसे सही जगह पर छोड़ने का फैसला किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि तेंदुआ को पकड़ने के लिए गन्ने के खेत में एक पिंजरे के अंदर आने के लिए चारा रखा गया था।

बताया जा रहा है कि वही तेंदुआ है जिसने नौ अक्टूबर को, अपनी मौसी के साथ घर लौट रही आठ साल की एक लड़की प्रीत कौर को मार डाला था। इस घटना के बाद, वन अधिकारियों ने इलाके में गश्त और निगरानी तेज कर दी थी। तेंदुए का पता लगाने के लिए पिंजरे और कैमरे लगाए गए थे।


#लखमपर #खर #म #पकड #गय #एक #तदआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टॉप स्टोरी

ज़रूर पढ़ें

Verified by MonsterInsights