Home » Blog » महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री शपथ लाइव, देवेन्द्र फड़नवीस शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान

महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री शपथ लाइव, देवेन्द्र फड़नवीस शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान

Facebook
Twitter
WhatsApp

01:24 PM, 05-Dec-2024

शिवसेना नेता उदय सामंत ने कहा कि अगर एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री पद स्वीकार नहीं करते हैं तो कोई भी शिवसेना विधायक नई सरकार में कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करेगा।

12:45 PM, 05-Dec-2024

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “वहां भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनेगी और महाराष्ट्र के विकास के लिए NDA पूरी तरह कार्य करेगी।”

12:44 PM, 05-Dec-2024

शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने कहा, “हम सभी विधायक कल एकत्रित हुए और उनसे(एकनाथ शिंदे) मिले और हम सभी ने उनसे अनुरोध किया कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल होना चाहिए, उपमुख्यमंत्री का पद स्वीकार करना चाहिए… उन्होंने इस पर सकारात्मक रूप से सोचने पर सहमति व्यक्त की है… भले ही हमारी पार्टियां अलग हैं, हमारी सोच, सिद्धांत समान हैं, हमारे लिए भी नेता प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हैं। हमारे सर्वोच्च नेता एकनाथ शिंदे हैं लेकिन उनसे ऊपर हम प्रधानमंत्री मोदी और एकनाथ शिंदे का नेतृत्व स्वीकार करते हैं… आज मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री शपथ लेंगे…”

12:44 PM, 05-Dec-2024

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “मैं महाराष्ट्र के लोगों और मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री को बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं।”

12:43 PM, 05-Dec-2024

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, “हम बधाई देना चाहेंगे कि आज महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है, प्रधानमंत्री मोदी और देश के सभी बड़े नेता यहां मौजूद रहेंगे। देवेंद्र फडणवीस आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, हम उन्हें शुभकामनाएं देना चाहेंगे।”

12:41 PM, 05-Dec-2024

महाराष्ट्र के मनोनीत मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने अपने शपथ ग्रहण समारोह से पहले आज श्री सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 

 

11:51 AM, 05-Dec-2024

देवेंद्र फडणवीस ने सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 

11:45 AM, 05-Dec-2024

बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, “जिस तरह से महाराष्ट्र की जनता ने प्रचंड बहुमत दिया है, उसने देश को एक बड़ा संदेश दिया है कि भारत 21वीं सदी का विकसित भारत बनेगा…आज देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे, इसके लिए उन्हें बधाई…”

 

11:33 AM, 05-Dec-2024

देवेंद्र फडणवीस सिद्धिविनायक मंदिर पहुंच गए हैं। यहां वे भगवान का आशीर्वाद लेंगे।

 

11:07 AM, 05-Dec-2024

यूपी के लोग महायुति सरकार के गठन से बहुत खुश: केशव

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “मैं महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में जीत के लिए देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार को बधाई देता हूं। महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के बीच बहुत खास रिश्ता है क्योंकि यूपी के कई लोग महाराष्ट्र में रह रहे हैं। यूपी के लोग महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों और महायुति सरकार के गठन से बहुत खुश हैं…”

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights