
ANI
स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए खोरधा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है औरमामले की जांच शुरू कर दी गई है।
ओडिशा के खोरधा जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-16 पर रविवार दोपहर एक यात्री बस के पलट जाने से कम से कम सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि बस भुवनेश्वर से गंजाम जिले के अस्का जा रही थी और बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे।
पुलिस ने बताया कि बस पीतापल्ली के निकट पलट गई।
पुलिस के अनुसार, बस चालक ने बस पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से घायल यात्रियों को इलाज के लिए खोरधा जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि अभी तक इस दुर्घटना में किसी की मौत नहीं हुई है औरमामले की जांच शुरू कर दी गई है।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
अन्य न्यूज़
#passenger #bus #overturns #odisha #khordha #injured